पालमपुर से शिवनगर के लिए चलने वाली बस अब वाया बदेहड़ चलेगी

 #खबर अभी अभी सोेलन ब्यूरो*

11 जून 2023

मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल ने शनिवार को पंचायत बदेहड़ में लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकतर समस्याओं का निपटारा मौके पर ही कर दिया। शेष समस्याओं को शीघ्र हल के लिए संबंधित विभागों को उचित दिशा-निर्देश जारी किए।
उन्होंने कहा कि चुनावों में जनता को जो 10 गारंटियां दी हैं, उन्हें धरातल पर लागू करने की शुरुआत कर दी है। सीपीएस ने कहा कि नाबार्ड के अंतर्गत जडूही-बाबड़ी से गोरटा राजपुर तक सड़क की डीपीआर बना दी गई है। इस सड़क का कार्य जल्द आरंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बदेहड़ में बहुत जल्द पशु औषधालय का भवन बनकर तैयार होगा। हिमाचल पथ परिवहन निगम की जो बस पालमपुर से शिवनगर के लिए चलती है, वह बस आज से वाया बदेहड़ होकर चलेगी। सीपीएस ने स्थानीय पंचायत में 35 सोलर लाइटें लगाने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने 70 हजार रुपये बावड़ी के निर्माण, एंबुलेंस रोड के लिए एक लाख 30 हज़ार रुपये दलित बस्ती से गुर्जर बस्ती व सात महिला मंडलों को 10-10 हजार रुपये देने की घोषणा की।

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चंद, प्रधान बदेहड़ बलवंत सिंह, उपप्रधान अनवर शर्मा, बीडीसी सदस्य रिम्पी देवी, राजेश रॉकी, ओम प्रकाश शर्मा, धर्म चंद, कोषाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस सुनील चंदेल, सचिव ब्लॉक कांग्रेस अमर सिंह, पूर्व प्रधान राजपुर पंचायत किरण धीमान, उपनिदेशक पशु पालन विभाग अनीश, एसडीओ जल शक्ति पंकज व्यास, विभिन्न महिला मंडलों के सदस्य, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित क्षेत्र के अन्य लोग उपस्थित रहे।

 #खबर अभी अभी सोेलन ब्यूरो*

Share the news