प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिन पर सोलन में रक्तदान शिविर, करीब 50 यूनिट रक्त एकत्र

17 सितंबर 2026 | खबर अभी अभी | सोलन

सोलन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा शहरी मंडल की ओर से सोलन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 50 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जिसे जरूरतमंद और पीड़ित मानवता के काम लाया जाएगा।

इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ. राजेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महत्वपूर्ण सामाजिक सेवा है और एकत्र किया गया रक्त जरूरतमंद लोगों के उपचार में उपयोगी साबित होगा।

डॉ. राजेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल प्रदेश के प्रति विशेष लगाव रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल के विकास के लिए हर संभव सहयोग दिया गया है।

शिविर के आयोजन के दौरान भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने रक्तदान कर सामाजिक सेवा में योगदान दिया।

Share the news