बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत किशोरियों के लिए एक्सपोज़र विजिट आयोजित डाकघर, बैंक और पुलिस की कार्यप्रणाली से हुईं रूबरू, वित्तीय साक्षरता व महिला सुरक्षा की दी जानकारी

खबर अभी अभी ,
धर्मपुर(मंडी),
12 जून। महिला एवं बाल विकास विभाग धर्मपुर द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संधोल की 42 किशोरियों के लिए एक दिवसीय एक्सपोज़र विजिट का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं को डाकघर, बैंक और पुलिस थाना संधोल का भ्रमण करवाकर विभिन्न सरकारी सेवाओं, वित्तीय साक्षरता, साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई।

बाल विकास परियोजना अधिकारी धनी राम ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें उपलब्ध सरकारी सेवाओं एवं अवसरों के प्रति जागरूक बनाना है।


कार्यक्रम में डाक विभाग, हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक और पुलिस विभाग के अधिकारियों ने छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। इस अवसर पर पर्यवेक्षक पूर्ण चंद और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी सहयोग दिया।

Share the news