
खबर अभी अभी ,
शिमला 11 जून, 2026
अंतरराष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल-2026 के तहत ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में ‘द बिगनर्स’ संस्था द्वारा हास्य नाटक “बिष्टी लाणी” का मंचन किया गया। विश्व प्रसिद्ध नाटककार अंतोन चेखव के नाटक “द प्रपोजल” से प्रेरित इस प्रस्तुति को हिमाचली परिवेश में ढालकर रंगकर्मी कपिल देव शर्मा ने निर्देशित किया।
नाटक में वैवाहिक संबंधों के माध्यम से आर्थिक हित साधने और संपत्ति विस्तार की मानसिकता पर व्यंग्य किया गया। हिमाचली लोक संस्कृति, पहाड़ी कठबोली और ग्रामीण जीवन की झलक से सजी इस प्रस्तुति ने दर्शकों को खूब हंसाया। अमरु, सरला और बद्री नाथ सोहटा के इर्द-गिर्द घूमती कहानी में हास्यपूर्ण संवादों और रोचक घटनाक्रम ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। समर फेस्टिवल में इस नाट्य प्रस्तुति को दर्शकों की खूब सराहना मिली।





