
3 नवंबर, 2026 | खबर अभी-अभी | मंडी

उपमंडल सदर मंडी में अस्थायी पटाखा लाइसेंस प्राप्त करने के इच्छुक आवेदक अब ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं। उपमंडलाधिकारी (ना.) सदर मंडी चन्द्र प्रकाश ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के लिए आवेदक जारी क्यूआर कोड को स्कैन कर ई-हिमसेवा पोर्टल पर पहुंच सकते हैं। पोर्टल पर लॉग-इन करने के बाद अस्थायी पटाखा लाइसेंस से संबंधित विकल्प का चयन करना होगा। इसके बाद निर्धारित आवेदन पत्र भरकर सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
एसडीएम ने बताया कि इच्छुक आवेदक संबंधित कार्यालय में निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑफलाइन माध्यम से भी आवेदन जमा कर सकते हैं।
उन्होंने सभी आवेदकों से अपनी सुविधानुसार किसी भी माध्यम से आवेदन करने और आवेदन के साथ सभी जरूरी दस्तावेज संलग्न करने की अपील की है।





