# मंडी में हिंदू नववर्ष पर नूतन वर्ष समारोह का आयोजन |

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

22 मार्च 2023

 हिंदू नव वर्ष पर ऐतिहासिक सेरी मंच पर मंडी जिला की 20 संस्थाओं द्वारा सामूहिक रूप से समारोह आयोजित किया गया। इस तरह के समारोह का पहली मर्तबा मंडी ही नहीं बल्कि प्रदेश में भी पहली बार आयोजन किया गया। समारोह की शुरुवात हवन यज्ञ से की गई और उसमें विभिन्न संस्थाओं के लोगों और स्थानीय लोगों ने पूर्णाहुति डालकर सभी को नववर्ष की शुभकामना दी।

विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अनुपम पांडे ने बताया कि इस तरह का आयोजन पहली मर्तबा हिंदू नववर्ष के उपलक्ष पर किया गया। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को प्राचीन इतिहास से अवगत कराना, ताकि सनातन की बहुमुल्य विरासत एवं संस्कारों का प्रत्यक्ष अनुभव युवा पीढ़ी को प्राप्त हो सके और आने वाले समय में युवा पीढ़ी इस प्रकार के कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा अपनी भागीदारी दर्ज करें और सभी देश व प्रदेश वासियों को उन्होंने हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दी।

वहीं, डॉक्टर ओम राज ने बताया कि नव वर्ष के इस समारोह में जिला की विभिन्न समाज सेवी संस्था भाग ले रही है। उन्होंने कहा कि आज का युवा नशे की गर्त में डूबता जा रहा है और प्राचीन इतिहास से दूर भागता जा रहा है जिसको लेकर सभी संस्थाओं ने विचार विमर्श किया कि इस मर्तबा हिंदू नव वर्ष को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा सरस्वती वंदना पहाड़ी लोकगीत तथा बांठड़ा और लूडी जैसे लोक नृत्य भी किए गए।

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news