
खबर अभी अभी
कुल्लू ,
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर महादेव युवक मंडल भ्रैण द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। प्रधान, महादेव युवक मंडल भ्रैण
सौरभ जम्वाल ने जानकारी देते हुए कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर देवदार के 100 पौधे रोप गए। इस अवसर पर मंडल के सदस्यों एवं युवाओं ने मिलकर पौधे रोपे तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण का निर्माण करना है।
“पेड़ लगाएं, पर्यावरण बचाएं” के संकल्प के साथ सभी युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण हेतु अपना योगदान दिया।







