महिलाओं को पेयजल संचित करने के उपायों को सीखाकर बनाया जाएगा स्वावलंबी

#खबर अभी अभी चंबा ब्यूरो*

7 नवम्बर 2023

Women will be made self-reliant by teaching them ways to store drinking water.

हिमाचल प्रदेश के चंबा शहर की महिलाओं को पेयजल को संचित करने के उपायों को सीखाकर स्वावलंबी बनाया जाएगा। इसी क्रम में मंगलवार को जल दीपावली अभियान का शुभारंभ किया गया। ये महिलाएं जड़ेरा गुलयानी प्राकृतिक जलस्त्रोतों को साफ करने के साथ ट्रीटमेंट प्लांट का भ्रमण करेंगी। साथ ही पानी को साफ करने के उपायों के बारे में भी जागरूक होंगी। उपायुक्त चंबा अपूर्व देवगन, नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैयर, कार्यवाहक कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार ने महिला मंडलों की 30 महिलाओं के समूह के वाहन को हरी झंडी देकर रवाना किया।

नगर परिषद चंबा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, अटल मिशन फॉर रिजेनरेशन, अर्बन ट्रांसफार्मेशन मिशन के साथ जल दीपावली अभियान का शुभारंभ किया गया है। इस अभियान की पूर्ति के लिए महिलाओं को वाटर ट्रीटमेंट प्लांट जडेरा में ले जाकर जल संचयन और जल संवर्धन के माध्यम से आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाना है, साथ ही अच्छे जल संवर्धन के लिए समर्थता बढ़ाना है। इस मौके पर एसडीओ मदन कुमार राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की प्रबंधक रूचि महाजन श्याम बैरी व पूरी टीम मौजूद रही।

#खबर अभी अभी चंबा ब्यूरो*

Share the news