मुरारी लाल मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज सोलन में एंटी रैगिंग सप्ताह का हुआ समापन

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

18 अगस्त 2023

मुरारी लाल नर्सिंग कॉलेज सोलन में एंटी रैगिंग सप्ताह  का आयोजन किया गया। इस  जिसकी शुरुआत 12  अगस्त 2023  को की गई।  इसका समापन आज  18  अगस्त 2023  हुआ।  इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रैगिंग के विरुद्ध  जागरूकता बढ़ाना है।  एंटी रैगिंग दिवस की शुरुआत मुख्य अतिथि कॉलेज के चेयरमैन चंद्र प्रकाश गुप्ता की द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई हैं। इस अवसर पर  नर्सिंग  संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा  लघु नाटिका, नारा लेखन , लोगो डिजाइनिंग, पोस्टर मेकिंग  और निबंध लेखन आदि कार्यक्रमों का  आयोजन किया गया जिसमें कॉलेज के सभी विद्यार्थियों मे  रैगिंग के विरुद्ध  जागरूकता बढ़ाइ तथा  रैगिंग से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया।  इस मौके पर कॉलेज चेयरमैन चंद्र प्रकाश गुप्ता कॉलेज डायरेक्टर अंकित गुप्ता कॉलेज के प्रधानाचार्य रघुनंदन सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मुरारी लाल नर्सिंग कॉलेज सोलन में हर वर्ष भिन्न-भिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक किया जाता है तथा  उनके सर्वांगीण विकास का ध्यान रखते हुए मुरारी  लाल नर्सिंग कॉलेज हर तरह के क्षेत्र में विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news