
खबर अभी अभी ,
ऊना
वन मंडल अधिकारी ऊना श्री विकल्प यादव (भा.व.से.) के निर्देशानुसार वन परिक्षेत्र अधिकारी ऊना श्री अंकुश ठाकुर के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने मैहतपुर क्षेत्र में जांच अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए लकड़ी से लदे दो वाहनों को जब्त किया।
कार्रवाई के दौरान श्री प्रदीप सिंह (ब्लॉक ऑफिसर), श्री रोहित धीमान (ब्लॉक ऑफिसर), श्री सुभाष चंद (वन रक्षक) तथा श्री जोगिंदर सिंह (वन कर्मी) शामिल रहे। टीम ने जांच के लिए दो वाहनों को रोका, जो तरपाल से ढके हुए थे। तरपाल हटाने पर वाहन संख्या HP72D4285 एवं HP72C7560 में प्रतिबंधित तथा कुछ खुली प्रजाति की लकड़ी लदी हुई पाई गई।
वन विभाग द्वारा पूछताछ करने पर दोनों वाहनों के चालक लकड़ी के परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद विभाग ने भारतीय वन अधिनियम, 1927 की धारा 41 एवं 42 के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। जब्त वाहनों को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए घंडावल नर्सरी डिपो ले जाया जा रहा है।
वन मंडल अधिकारी श्री विकल्प यादव ने कहा कि वन विभाग वन अपराधों की रोकथाम के लिए जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वन कानूनों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।





