रजनीश का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम हुआ दर्ज

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

28 अगस्त 2023

Rajnish Name in Guinness World Record for hip hop dance

जिला कांगड़ा के नगरोटा सूरियां निवासी रजनीश कुमार ने हिपहॉप डांस में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाकर पूरे प्रदेश का नाम रौशन किया है। नगरोटा सूरियां के बनतुंगली में अशोक कुमार और संतोष कुमारी के घर जन्मे 28 वर्षीय रजनीश ने यह कारनामा मुंबई में एक रियलिटी शो के दौरान किया है।

रजनीश ने बताया कि इस शो के दौरान वे हिपहॉप डांस के 2000 सदस्यीय दल का हिस्सा रहे। इस दौरान अपनी प्रस्तुति के बाद इस दल ने गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया।

उन्होंने बताया कि इससे पहले हिपहॉप डांस का यह रिकॉर्ड अमेरिका के 1500 सदस्यीय दल के नाम था। रजनीश ने बताया कि वे बीते 10 साल से पेशेवर कोरियोग्राफर और प्रशिक्षक के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अपनी कामयाबी का श्रेय अपनी टीम, माता-पिता और सगे संबंधियों को दिया है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news