
खबर अभी अभी
हिमाचल ,
राजकीय उच्च विद्यालय कनाह में विश्व पर्यावरण दिवस बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनका उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समुदाय को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत पर्यावरण संरक्षण विषयक गीत से हुई। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने रंगारंग नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर आधारित कविताओं का पाठ भी किया गया, जिनमें प्रकृति के महत्व और उसके संरक्षण का संदेश दिया गया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक रहा। नाटक के माध्यम से प्लास्टिक प्रदूषण, वनों की कटाई तथा जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया।
विद्यालय की मुख्य अध्यापिका श्रीमती रेनू सूद ने अपने संदेश में कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति की निरंतर जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, जल एवं ऊर्जा का संरक्षण करने तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर समस्त अध्यापक वर्ग के साथ ,स्कूल विद्यालय प्रबंधन समिति और गांव वासी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण हेतु मिलकर कार्य करने की शपथ ली।





