शहीद विंग कमांडर नामांश सयाल के क्षेत्र धलूं पटियालकर का पंकज एयर फोर्स में चयनित, किसान परिवार का बेटा बना प्रेरणा

खबर अभी अभी
काँगड़ा ,
कांगड़ा जिले के नगरोटा बंगवा विधानसभा क्षेत्र के धलूं पटियालकर गांव निवासी पंकज का भारतीय वायु सेना (एयर फोर्स) में चयन हुआ है। पंकज की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

पंकज एक साधारण किसान परिवार से संबंध रखता है। उनके पिता खेती के साथ-साथ मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद पंकज ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।

विशेष बात यह है कि पंकज उसी क्षेत्र से संबंध रखते हैं, जहां के वीर सपूत शहीद विंग कमांडर नामांश सयाल ने देश सेवा में सर्वोच्च बलिदान दिया था। ऐसे क्षेत्र से एक और युवा का भारतीय वायु सेना में चयन होना लोगों के लिए गर्व का विषय बना हुआ है।

पंकज की सफलता पर गांव के लोगों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने उन्हें बधाई दी है। ग्रामीणों का कहना है कि पंकज ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और हौसले के दम पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

पंकज की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे धलूं पटियालकर और नगरोटा बंगवा क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

Share the news