शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चिट्टा तस्करी का पर्दाफाश, बैकवर्ड लिंकेज से दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बैकवर्ड लिंकेज के जरिए कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने तारादेवी के पास एक वाहन की जांच के दौरान आरोपी रिशव कुमार के कब्जे से 8 ग्राम चिट्टा बरामद किया।
मामले की गहन जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्य, वित्तीय लेन-देन और पूछताछ के आधार पर दूसरे आरोपी की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद पुलिस ने बादल उर्फ टिटला (निवासी कोटखाई) को भी गिरफ्तार कर लिया।
जांच में खुलासा हुआ कि बादल ही रिशव कुमार को चिट्टा सप्लाई करता था। दोनों आरोपियों के बीच वित्तीय लेन-देन के पुख्ता प्रमाण भी पुलिस के हाथ लगे हैं।
पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने में जुटी है।

Share the news