श्मशान घाट के लिए ₹2.50 लाख की घोषणा: मलगन जोड़ीवाला पहुंचे जिला परिषद सदस्य राजकुमार राजू, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

3/8/2026
सोलन
खबर अभी अभी

सदस्य मंधाला वार्ड राजकुमार राजू ने मलगन जोड़ीवाला श्मशान घाट के लिए ₹2.50 लाख की घोषणा की, ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों व फूलमालाओं से किया भव्य स्वागत
बद्दी/सोलन। जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए ज़िला परिषद सदस्य राजकुमार राजू ने ग्राम पंचायत सोड़ी के अंतर्गत मलगन जोड़ीवाला गांव का दौरा किया। गांव पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने उनका ढोल-नगाड़ों एवं फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया।
दौरे के दौरान राजकुमार ने मलगन जोड़ीवाला स्थित श्मशान घाट का मौके पर निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों ने श्मशान घाट में डंगे (रिटेनिंग वॉल) के निर्माण की आवश्यकता से उन्हें अवगत कराया। निरीक्षण के बाद उन्होंने श्मशान घाट के डंगे के निर्माण के लिए अपनी ज़िला परिषद निधि से ₹2.50 लाख उपलब्ध कराने की घोषणा की।
राजकुमार ने कहा कि विकास केवल सड़कों और भवनों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज की मूलभूत आवश्यकताओं से जुड़े कार्यों को समय पर पूरा करना भी जनप्रतिनिधि का दायित्व है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव में जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा तथा विकास की गति निरंतर जारी रहेगी।
ग्रामीणों ने इस घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि राजकुमार राजू लगातार गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने श्मशान घाट के लिए राशि स्वीकृत करने पर उनका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत सोड़ी के उपप्रधान राजिंदर कुमार, बीडीसी सदस्य हेमलता, पूर्व बीडीसी दीवान चंद, तारा चंद, रामजी दास, सोहन लाल, टेक चंद, बलविंदर ठाकुर, प्रकाश चंद तथा राम लोक जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए जिला परिषद सदस्य राजकुमार द्वारा की गई घोषणाओं का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया

Share the news