
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
28 अगस्त 2023
देवों के देव महादेव का प्रिय महीना सावन अब समाप्त होने वाला है। इस वर्ष 4 जुलाई से शुरू हुआ सावन माह 31 अगस्त को समाप्त हो जाएगा। अधिक मास के चलते इस बार सावन दो माह का था, इसलिए इस माह में 8 सोमवार का संयोग भी बना था। वहीं सावन का आठवां और आखिरी सोमवार 28 अगस्त को है।
इसी उपलक्ष्य पर सोलन के सनातन धर्म मंदिर में भी रुद्रा अभिषेक किया गया। और सावन के हर सोमवार को सनातन धर्म मंदिर में रुद्रा अभिषेक किया जाता है।
इस विषय पर जानकारी देते हुए मंदिर के पुजारी भरत ने बताया की अभी तक 1000 के करीब लोग शिव की पूजा कर जा चुके है और अभी भी बहुत से लोग मंदिर में पूजा कर रहे है।
इस विषय पर अधिक जानकारी देते हुए लोगो ने बताया की आज सावन का आखिरी सोमवार है और सनातन धर्म मंदिर में सावन के महीने मे शिव की पूजा की जाती है। उनका कहना है कि सावन के महीने मे शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। इस महीने में महादेव को प्रसन्न किया जाता है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





