# सोलन कॉलेज के मेधावी बच्चों ने जीते इनाम, कर्नल शांडिल ने किया सम्मानित |

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

25 मार्च 2023

डिग्री कॉलेज सोलन में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने बतौर मुख्यातिथि मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर कर्नल शांडिल ने सत्र 2021-22 व 2022-23 में कला संकाय में बीए प्रथम वर्ष में प्रज्वल शर्मा व ज्योत्सना को प्रथम, संतोषी को दूसरा व प्रीति को तृतीय, द्वितीय वर्ष में साइन, पायल मेहता व सचिन ठाकुर, बीए तृतीय वर्ष में सुनीता वर्मा, खुशबू ठाकुर व प्रिंकल चौहान, कनिष्क शर्मा और सुरभि नेगी को क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल करने पर पुरस्कृत किया।

विज्ञान संकाय में बीएससी प्रथम वर्ष में हिमाद्री शर्मा, कामिनी कल्याण व अमन, द्वितीय वर्ष में विनीत, शिवी कोहली व समीक्षा आर्य, तृतीय वर्ष में प्रियल चौहान और नितिन शर्मा, निखिल गौतम व भरत कुमार, वाणिज्य संकाय में बीकॉम प्रथम वर्ष में श्रेया ठाकुर, सिमरन व अंजलि, द्वितीय वर्ष में अमृत कौर, सुनिधि ठाकुर व वेदिका और तृतीय वर्ष में मोहित, अनमोल अग्रवाल व प्राची शर्मा को अव्वल रहने पर सम्मानित किया गया। इसी तरह बीबीए में चौथे सेमेस्टर में गुरलीन कौर, आशना बाली व आकृति शांडिल और दीपक भारद्वाज, सेकंड सेमेस्टर में प्राची गुरु, मुस्कान थापा व प्रवीण और थर्ड सेमेस्टर में निवेदिता, रुचिका व वंशिका ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान, जबकि दूसरे स्थान पर आदित्य व दीपांशु कश्यप रहे और तीसरा स्थान गौरव व सोनम ने हासिल किया।

बीसीए के दूसरे सेमेस्टर में स्मृति, कृतिका व याचना कश्यप, चौथे सेमेस्टर में आदित्य, तनीषा व दिव्या, छठे सेमेस्टर में श्रुति शर्मा, अक्षिता तोमर व नंदिनी और पीजीडीसीए सेकंड सेमेस्टर में दिव्या गुप्ता, मुस्कान शर्मा व लवीना शर्मा, बी वॉक् संकाय में रिटेल मैनेजमेंट के दूसरे सेमेस्टर में वीनस, नितिका व कोमल, चौथे सेमेस्टर में ज्योति, सृष्टि व यामिनी, प्रथम सेमेस्टर हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म में अंशिका, नीति व चांदनी, तीसरे सेमेस्टर में शुभनीत चौहान, सरोज व साक्षी तोमर, छठे सेमेस्टर में मुस्कान चौहान, समीक्षा व आरजू शर्मा को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने के लिए सम्मानित किया गया।

इसी तरह एमए इंग्लिश सेकंड सेमेस्टर में शिवानी राणा, आकांक्षा बंसल व मुस्कान, चौथे सेमेस्टर अंग्रेजी में मैत्री चंदेल, अंकुर चौहान व दीपक कुमार, एमए इकोनॉमिक्स सेकंड सेमेस्टर में पारुल शर्मा, रिया चौहान व अक्षिका पराशर, चौथे सेमेस्टर इकोनॉमिक्स में दीक्षा, रितिका और आदित्य ठाकुर व अनीता को पुरस्कृत किया गया।

इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री ने रेंजर्स एंड रोवर्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए आकाश ठाकुर, आदर्श वर्मा, एकराज, लोकराज, ओम दत्त, रंजना नेगी, सृष्टि, निकिता, रंजना, आरुषि व रितिका, एनएसएस की विभिन्न गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवी विकास चंदेल, प्रज्वल शर्मा, ऋतिक गौतम, कुशाग्र, पंकज, अविनाश, अभय, रश्मि, शालू, नितिका, सपना और ईशा को पुरस्कृत किया। खेलकूद प्रतियोगिताओं में अंतर-महाविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता जीतने वाली टीम, ताईक्वांडो में द्वितीय, जूडो में तृतीय, हॉकी में तृतीय और टेबल टेनिस में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम के सदस्यों को भी पुरस्कृत किया गया।

ऑल- इंडिया यूनिवर्सिटी खेल प्रतियोगिता के विभिन्न खेलों में भाग लेने वाले छात्रों नमन, गगन, पारुल, लक्षिता, रणविजय, दीक्षा, हिमांशी, दीपांशु, हर्ष, राज, जसविंदर, कृष्ण, रिश्ता, रजत, अक्षित और अखिल को भी सम्मानित किया गया। साथ ही यूथ-फेस्टिवल में प्रतिनिधित्व करने वाले छात्र-छात्राओं का भी पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर बीए द्वितीय वर्ष के दीपक व बीए प्रथम वर्ष की छात्रा खुशनुमा को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया।

एनसीसी की पुरुष एवं महिला विंग ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रूपाली, सिमरन दीक्षा, कल्पना, प्रियांशु, योगिता, यामिनी, गीतांजलि, नीतू, कुमकुम, आरुषि, नीरज, प्रेम कुमार, हर्ष, ऋषभ ठाकुर, हिमांशु, निशांत वर्मा, विशाल, रजत वर्मा, अनुराग ठाकुर, अश्विनी कश्यप ने विभिन्न स्तरों पर सोलन कॉलेज और अपने एनसीसी डायरेक्टरेट का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। स्वीप कार्यक्रम के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्रों प्रज्वल, आंचल, स्मृति, तमन्ना, शाइन, शालू व अंशिका को भी सम्मानित किया गया।

स्वास्थ्य मंत्री ने अपने भाषण में कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पेश किया गया बजट ऐतिहासिक है। यह बजट समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बनाया गया है और प्रदेश के विकास में नए आयाम स्थापित करेगा। युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रदेश में पर्यटन में अपार संभावनाएं हैं। साथ ही प्रदेश सरकार इस दिशा में प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारी हितैषी सरकार है, जिसने सामाजिक न्याय और सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता देते हुए पुरानी पेंशन स्कीम लागू कर दी है। साथ ही विभिन्न वर्ग के कर्मचारियों के वेतन व मानदेय में बढ़ोतरी भी की। उन्होंने कहा कि एनसीसी देशभक्ति, अनुशासन, प्राकृतिक आपदा के लिए तैयारी और युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण है। इस मौके पर कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. रीटा शर्मा ने कहा कि सोलन कॉलेज हिमाचल प्रदेश का एक उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान है, जो लगभग 4105 छात्र- छात्राओं को विभिन्न संस्थानों में शिक्षा दे रहा है। उन्होंने सत्र 2022- 2023 की वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की।

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news