अदरक लहसुन और बीन के दाम छू रहे आसमान, सब्जियों के दामों में भी हुई वृद्धि

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

14 जून 2023

अन्नदाता कहा जाने वाले किसानों को कई बार सब्जियां के अच्छे दाम नहीं मिल पाते जिस कारण से किसान मायूस नजर आते हैं लेकिन पिछले कुछ दिनों की अगर बात करें तो सोलन सब्जी मंडी में सब्जियों के रेट में बढ़ोतरी देखने को मिली है। जैसे ही लहसुन शुरू हुआ था वैसे ही लहसुन के दामों में तेजी थी लेकिन बीच में लहसुन के दाम कम हो गए थे

लेकिन पिछले कुछ दिनों से लहसुन के दाम 110 रुपए तक बिक रहे हैं और अदरक भी 250 के आस पास है। वहीं अन्य सब्जियों में भी तेजी देखने को मिली है जानकारी देते हुए व्यापारी अमर सिंह ठाकुर ने बताया कि है इस बार बीन, अदरक और लहसुन के दाम सबसे ज्यादा है। साथ ही अन्य सब्जियों के दामों में भी वृद्धि देखने को मिल रही है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

 

Share the news