आवारा कुत्तों का आतंक चरम पर, सैनेटरी इंस्पेक्टर के दफ्तर के बाहर डेरा”

1/8/2026
सोलन
खबर अभी अभी

सोलन नगर निगम क्षेत्र में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या लोगों के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है। हालात का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नगर निगम के सैनेटरी इंस्पेक्टर के कार्यालय के बाहर ही बड़ी संख्या में आवारा कुत्ते जमा दिखाई दिए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब नगर निगम कार्यालय के बाहर ही यह स्थिति है, तो शहर के विभिन्न वार्डों की हालत का सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है। लोगों का कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है मानो वार्डों से आवारा कुत्तों ने अब नगर निगम कार्यालय की ओर ही रुख कर लिया हो और अपनी समस्या या नाराज़गी दर्ज कराना चाहते हों।

नागरिकों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि लोगों को भयमुक्त वातावरण मिल सके और किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Share the news