उपायुक्त कार्यालय सोलन में खेलकूद समिति की बैठक का किया गया आयोजन

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

14 जून 2023

बुधवार को उपायुक्त कार्यालय सोलन में खेलकूद समिति की बैठक का आयोजन किया गया यह बैठक वीरेंद्र शर्मा पुलिस अधीक्षक सोलन की अध्यक्षता में की गई। शूलिनी मेले मे आयोजित होने वाली खेल कूद प्रतियोगिताओं को लेकर सब कमेटी मेंबर्स और अध्यक्ष नियुक्त किए गए इस बैठक में अध्यक्षों और सब कमेटी मेंबर्स के बीच मेले के दौरान होने वाली प्रतियोगिताओं की लागत राशि को लेकर मांग की गई इस बार शूलिनी मेले में तेरा इवेंट करवाए जाएंगे जिसमे वॉलीबॉल, कुश्ती, ठोडा, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कराटे कबड्डी आदि प्रतियोगिताएं शामिल रहेंगे इस बार महिला वर्ग के लिए रस्साकशी भी रखी गई है।

इस विषय पर जानकारी देते हुए एएसपी योगेश रोल्टा ने बताया की आज वीरेंद्र शर्मा पुलिस अधीक्षक सोलन की अध्यक्षता में खेलकूद समिति की बैठक की गई। इस बैठक में शूलिनी मेले के दौरान होने वाली खेलकूद प्रतियोगिताओं की लागत राशि की मांग रखी गई।

उन्होंने कहा की पिछले वर्ष की अगर बात करें तो खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए प्रशासन द्वारा 16 लख रुपए की राशि दी गई थी। और इस बार मेंबर्स द्वारा खेलो में आने वाली लागत को लेकर मांग रखी गई है वह भी उपयुक्त सोलन को सौंप जाएगी जिससे जल्द से जल्द खेल प्रतियोगिताओं के लिए राशि मिल सके।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news