एचपीटीयू परिणाम में एलआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स का शानदार प्रदर्शन, देवांशी और गीतांजलि ने बनाई टॉप-10 में जगह

15 सितंबर 2026 | खबर अभी अभी | सोलन

सोलन। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (एचपीटीयू) के परिणाम में एलआर इंस्टीट्यूट्स ऑफ फार्मेसी, सोलन की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। बी.फार्मेसी प्रथम वर्ष की छात्रा देवांशी शर्मा ने 9.48 एसजीपीए के साथ चौथा स्थान, जबकि गीतांजलि ने 9.38 एसजीपीए के साथ सातवां स्थान हासिल किया है। दोनों छात्राओं ने एचपीटीयू की टॉप-10 सूची में स्थान बनाकर संस्थान को गौरवान्वित किया।

छात्राओं की इस उपलब्धि को उनकी कड़ी मेहनत, लगन, अनुशासन और समर्पण का परिणाम बताया गया है। साथ ही, यह संस्थान के शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन और शैक्षणिक प्रयासों को भी दर्शाती है।

संस्थान प्रबंधन ने दोनों छात्राओं की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। प्रबंध निदेशक डॉ. शचि सिंह, निदेशक (शैक्षणिक) डॉ. पी.पी. शर्मा और प्राचार्य डॉ. अवनीत गुप्ता ने देवांशी शर्मा और गीतांजलि को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संस्थान की ओर से कहा गया कि विद्यार्थियों की सफलता के पीछे निरंतर मेहनत, समर्पण और बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। एलआर इंस्टीट्यूट्स ऑफ फार्मेसी ने इस उपलब्धि को पूरे फार्मेसी संकाय और विद्यार्थियों के लिए गर्व का क्षण बताया।

देवांशी शर्मा और गीतांजलि की इस उपलब्धि पर समस्त फार्मेसी संकाय एवं संस्थान परिवार ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Share the news