एनएसयूआई चुनाव पूरी तरह ऑनलाइन होंगे, 17 अक्तूबर को मतदान और 20 अक्तूबर को आएंगे नतीजे: अनूप शेखर

30/7/2026
कुल्लू
खबर अभी अभी

[

हिमाचल प्रदेश में इस बार नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के संगठनात्मक चुनाव पूरी तरह ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से संपन्न होंगे। यह जानकारी एनएसयूआई के ज़ोनल रिटर्निंग ऑफिसर (ZRO) अनूप शेखर ने कुल्लू में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी।
अनूप शेखर ने बताया कि एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक युवा निर्धारित ऑनलाइन एप के माध्यम से अपना नामांकन पत्र भर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस डिजिटल व्यवस्था से चुनाव प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सरल और सभी के लिए सुलभ बनेगी।
उन्होंने बताया कि संगठन के चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 17 अक्तूबर को मतदान कराया जाएगा, जबकि 20 अक्तूबर को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होने के कारण प्रदेशभर के छात्र नेता और कार्यकर्ता आसानी से इसमें भाग ले सकेंगे।

Share the news