
2 अक्तूबर 2026 | खबर अभी अभी | कुनिहार, सोलन

गांधी जयंती के अवसर पर श्री सत्य साईं सेवा समिति कुनिहार ने ‘स्वच्छता से दिव्यता’ अभियान के तहत हरिदास मेमोरियल गौशाला में सेवा कार्य किया। समिति के सदस्यों ने गौशाला में गौ सेवा करने के साथ परिसर की साफ-सफाई भी की।
समिति के संयोजक देवी दत्त परिहार ने बताया कि श्री सत्य साईं सेवा समिति आध्यात्मिक एवं सामाजिक उत्थान से जुड़े कार्यों में लगातार सक्रिय रहती है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी को ध्यान में रखते हुए समिति की ओर से विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जाती हैं।
उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह मंडी में श्री सत्य साईं सेवा संगठन हिमाचल प्रदेश की ओर से आयोजित देव समागम के दौरान भी समिति के सदस्यों ने विभिन्न सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाई थी।
इस अवसर पर मुनीलाल परिहार, गीतू, हीरा दत्त शर्मा, धीरज, सुनीता, निर्मला, शकुंतला और सोमा देवी सहित समिति के अन्य सदस्यों ने भी सेवा कार्य में सहभागिता की।
कुनिहार से हीरा दत्त शर्मा की विशेष रिपोर्ट।





