
1 अक्टूबर, 2026 | खबर अभी-अभी | कुल्लू

कुल्लू। जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुल्लू के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जिलाधीश अमित कुमार शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने उन्हें हिमाचली टोपी, मफलर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।
शिष्टाचार भेंट के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने जिलाधीश अमित कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी से जुड़े विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे।
भेंट के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष सेसराम आजाद, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल ठाकुर, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संजीव धर, जिला कांग्रेस महासचिव एवं मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता, ज्ञानचंद, मुकेश महंत, कैप्टन ताराचंद ठाकुर, सुखचंद भाई तथा दोतराम राणा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।





