
कुल्लू | 13 अगस्त 2026
खबर अभी अभी


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की कुल्लू इकाई ने फीस वृद्धि और छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर 12 अगस्त दोपहर 1 बजे से 13 अगस्त दोपहर 1 बजे तक 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल की। भूख हड़ताल में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
एबीवीपी ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में 25 से 30 प्रतिशत तक बढ़ाई गई फीस वापस लेने की मांग की। इसके अलावा डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय और चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय में 50 से 60 प्रतिशत तक की गई फीस वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग उठाई गई।
छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग
एबीवीपी ने हिमाचल प्रदेश में छात्र संघ चुनाव तत्काल बहाल करने की मांग भी दोहराई। संगठन का कहना है कि विद्यार्थियों से जुड़े इन मुद्दों पर सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन को गंभीरता से विचार करते हुए जल्द सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।
मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी
एबीवीपी कुल्लू इकाई के अध्यक्ष ऋतिक कार्तिक ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन आंदोलन को और उग्र करेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार होगी।





