
31 अक्टूबर,2026 | खबर अभी-अभी | कुल्लू

जिला मुख्यालय कुल्लू में शनिवार को राष्ट्रीय संकल्प दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने तथा इसे मजबूत करने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया गया।
उपायुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प दिलाया।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय संकल्प दिवस का उद्देश्य नागरिकों को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति उनके दायित्वों का बोध करवाना तथा आपसी सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है।





