केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली में फिर से येलाे फीवर वैक्सीन का उत्पादन होगा शुरू

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

13 जून 2023

yellow fever vaccine production in Central Research Institute Kasauli

केंद्रीय अनुसंधान संस्थान (सीआरआई) कसौली में फिर से येलाे फीवर वैक्सीन का उत्पादन शुरू होगा। इसके लिए केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय से कवायद शुरू हो गई है। बाकायदा इसका प्रस्ताव भी तैयार कर लिया गया है। हाल ही में सीआरआई के दौरे के दौरान भी केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार ने भी इस मामले में अधिकारियों को निर्देश दिए थे।

इसके बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी सीआरआई कसौली से संबंधित दस्तावेज भी मंगवाए हैं। इसके बाद लाइसेंस संबंधित औपचारिकताएं शुरू होंगी। इस प्रस्ताव पर मंजूरी के बाद वैक्सीन उत्पादन के लिए लैब समेत अन्य कार्य भी किए जाएंगे और जल्द वैक्सीन का उत्पादन शुरू हो जाएगा। सीजीएमपी लैब का भी वैक्सीन उत्पादन में काफी फायदा मिलेगा। इसी के साथ निजी स्तर पर भी वैक्सीन संस्थान को नहीं खरीदनी पड़ेगी।

करीब 10-15 वर्ष पहले सीआरआई में येलो फीवर वैक्सीन का उत्पादन किया जाता था। इसके लिए सीआरआई को लाइसेंस भी दिया गया था। यहां पर वैक्सीन के तैयार करने के बाद इसे बाजार में भी उतारा जाता था। लेकिन कुछ वर्षों पहले संस्थान में वैक्सीन का उत्पादन बंद हो गया। इसके बाद यहां पर लोगों को लगने वाली येलो फीवर वैक्सीन को निजी  फार्मा कंपनियों से खरीदकर लगाया जाने लगा।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news