कैडर बदलने के प्रस्ताव का राजस्व कर्मचारियों ने किया विरोध

#खबर अभी अभी ऊना ब्यूरो*

27 अगस्त 2023

उप तहसील जोल की ग्राम पंचायत सोहरी एवं डोगरा क्रिकेट क्लब रौणखर ने सोहारी में पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में विजयी रही टीम डोगरा क्रिकेट क्लब रौणखर के खिलाड़ियों ने विजयी राशि को बाढ़ और आपदा से पीड़ित परिवारों को भेंट किया। इसके लिए शनिवार को चिंतपूर्णी क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू को मुख्यमंत्री राहत कोष में 11,000 रुपये का चेक प्रदान किया गया।

डोगरा क्रिकेट क्लब के कप्तान एवं प्रबंधक अभिषेक डोगरा ने कहा कि बाढ़ और आपदा की स्थिति में ज्यादा से ज्यादा अंशदान इकट्ठा कर मुख्यमंत्री राहत कोष में दें। इससे पीड़ित लोगों को राहत दी जा सके। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मनीष, अमन, मिठ्ठू, विक्की, हर्ष, बलवीर सिंह मौजूद रहे।

#खबर अभी अभी ऊना ब्यूरो*

Share the news