
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
27 अगस्त 2023

पंडोह-कुल्लू सड़क के बहाल होते ही कुल्लू का 72 घंटों के बाद मंडी जिला से संपर्क जुड़ गया है। तीन दिनों तक कुल्लू का संपर्क देश-दुनिया से कटा रहा। कुल्लू-पंडोह और बजौरा-कटौला सड़क बंद होने से बजौरा से लेकर झीड़ी के बीच 500 वाहन फंसे हुए थे। इसके अलावा 200 वाहन अन्य जगहों में फंसे थे। शनिवार को सड़क बहाल होने के बाद तीन दिन से फंसे हुए 700 वाहनों को मंडी की तरफ रवाना किया गया।
इनमें अधिकतर वाहन सेब से लदे हुए थे। इसके अलाव तेल के खाली टैंकर और कुछ अन्य वाहन थे। कुल्लू-मंडी के बीच सड़क बहाल होने के बाद लोगों ने भी राहत की सांस ली है। हालांकि बजौरा-कमांद सड़क अभी भी यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाई है। कुल्लू-पंडोह में दिनरात कार्य करने के बाद सड़क को शनिवार सुबह वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया।
एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि कुल्लू-पंडोह व बजौरा-कमांद सड़क बंद होने से मंडी की तरफ जाने वाले बजौरा से मंडी भेजा गया है। इसके अतिरिक्त 30 छोटे वाहनों को जलोड़ी जोत से वाया आनी शिमला-चंडीगढ़ के लिए भी रवाना किया है। उन्होंने कहा कि कुल्लू-पंडोह सड़क यातायात के लिए तंग होने के कारण जाम की समस्या आ रही है। कुल्लू की तरफ से मंडी जाने वाले वाहनों को फिलहाल औट में रोका गया है, जिन्हें रात 9:00 बजे के बाद भेजा जाएगा।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





