
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
17 मई 2023
हिमाचल के बाद अब कर्नाटक में भी कांग्रेस पार्टी ने जीत का परचम लहरा दिया है इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता व समर्थक ने जगह-जगह पर लड्डू बांटकर जीत का जश्न मनाया परंतु जिस तरह कांग्रेस पार्टी अलग-अलग राज्यों में जीत की ओर अग्रसर हो रही है वही पार्टी में धीरे-धीरे गुटबाजी भी नजर आ रही है। ऐसा ही वाकया बीते दिन कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी के जीत के बाद सोलन में देखने को मिला सोलन में कुछ गिने-चुने ही कार्यकर्ताओं द्वारा जीत का जश्न मनाया गया जिसमें नाही जिलाध्यक्ष और ना ही पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता देखने को मिले।
इस दौरान सिर्फ कुछ गिने-चुने ही कार्यकर्ताओं द्वारा लड्डू बांटकर जीत का जश्न मनाया गया इससे साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस पार्टी अब गुटों में बंट चुकी है और अपने अपने स्तर पर अलग-अलग जगह पर जीत का जश्न मना रहे हैं। और इस का असर आने वाले लोकसभा के चुनाव में देखने को मिल सकता है। ज्यादा जानकारी देते हुए वार्ड नं 9 के पार्षद शेलेंद्र गुप्ता ने बताया की पहले 2,3 गुट होते थे अब 4,5 गुट है और सरकार इसके साथ आगे बढ़ रही है। और यह आपसी फुट विकास के कार्यों में भी बांधा डाल रही है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





