
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
20 जून 2023
जनजातीय जिला देव भूमि लाहौल घाटी के पवित्र स्थान तांदी संगम घाट में लाइट, कैमरा, एक्शन और कट से तांदी संगम घाट गूंज उठा। टीवी रियल्टी शो के लिए तांदी संगम घाट पर शूटिंग के लिए सोनू सूद, रिया चक्रवर्ती और प्रिंस आदि तांदी संगम पहुंचे। संगम स्थित चद्रंभागा कैफे में लोगों ने लाहौली परंपरा के अनुसार बाॅलीवुड स्टार सोनू सूद, रिया चक्रवर्ती व प्रिंस को टोपी व खतक पहनकर शगुन देकर सम्मानित किया गया।
सोनू सूद ने कहा है कि लाहौल घाटी वाकायदा देव भूमि व स्वर्ग से सुंदर है, ऐसा मैंने लोगों से सुना था, आज मैंने सच में देखा जाना और महसूस भी किया है। लाहौल घाटी के मुख्य द्वार अटल टनल रोहतांग में जब मैंने गाड़ी से उतरकर देवभूमि लाहौल घाटी की धरती पर कदम रखा तो सच में मन को सुकून और शांति महसूस किया और लाहौल घाटी के लोग रियली भोले- भाले है। कई बाॅलीवुड स्टार अब लाहौल घाटी की ओर रूख कर रहे हैं और कई फिल्मों की शूटिंग होगी।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





