ज़िला स्तरीय माता मनसा देवी मेला के लिए कलाकारों के ऑडिशन 25 मार्च को

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

23 मार्च 2023

ज़िला सोलन के धर्मपुर में तीन दिवसीय ज़िला स्तरीय माता मनसा देवी मेला 28 से 30 मार्च, 2023 तक आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी आज यहां उपमण्डलाधिकारी कसौली गौरव महाजन ने दी।

उन्होंने कहा कि 28 से 30 मार्च, 2023 तक आयोजित होने वाले इस ज़िला स्तरीय मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम देने के लिए कलाकारों का चयन   ऑडिशन   के माध्यम से किया जाएगा।
गौरव महाजन ने कहा कि कलाकार 25 मार्च, 2023 को प्रातः 11.00 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर में आकर ऑडिशन दे सकते है।
उन्होंने कहा कि जिन इच्छुक कलाकारों ने मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम देने के लिए आवेदन किया है वह उपरोक्त स्थान व समय पर पहुंचकर ऑडिशन में भाग ले सकते हैं।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news