
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
13 जून 2023

जोगिंद्रनगर में नशे के अड्डों पर पुलिस की टीमों ने छापे मारे। इससे माफिया में हड़कंप मच गया। रेलवे भूमि, सिग्नल प्वाइंट और खंडहर भवनों में पुलिस की टीमों ने दबिश दी।
मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस को जानकारी मिली कि रेलवे भूमि पर कुछ लोग हेराेइन और चरस की तस्करी कर युवाओं को नशे की ओर धकेलने का प्रयास कर रहे हैं।
थाना प्रभारी निर्मल सिंह की अगुवाई में पुलिस ने घेराबंदी कर छापेमारी की।
खंडहर भवनों में नशे का सामान बरामद कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि उपमंडल में नशे के अड्डे पर पुलिस छापेमारी कर माफियाओं के खिलाफ नकेल कस रही है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





