तांदला में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, 58 वर्षीय जीतराम की मौत

खबर अभी अभी | कुल्लू

कुल्लू जिले के तांदला में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एक ऑल्टो कार (HP34F-1576) अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार जीतराम निवासी तांदला की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद मृतक के शव को कुल्लू अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है।

हादसे के बाद प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार ने मृतक के परिवार को 20 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है, ताकि इस मुश्किल घड़ी में परिवार को कुछ आर्थिक सहायता मिल सके।

वहीं, विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने जीतराम के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।

इस हादसे से तांदला क्षेत्र में शोक की लहर है।

Share the news