
1/8/2026
खबर अभी अभी
धर्मशाला
धर्मशाला वन विभाग (वाइल्डलाइफ) की रैपिड रिस्पॉन्स टीम ने धर्मशाला डिग्री कॉलेज से रेस्क्यू किये 20 रसल वाईपर सांप, रेस्क्यू करने के बाद सुरक्षित स्थान पर छोड़े, विभाग की लोगों से अपील अपने घरों के पास रखे साफ सफाई, वन्य जीव दिखने पर 9817373148 पर करें संपर्क
एंकर रीड:—धर्मशाला वन विभाग (वाइल्डलाइफ) की रैपिड रिस्पॉन्स टीम ने धर्मशाला डिग्री कॉलेज से रेस्क्यू किये 20 रसल वाईपर सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया है इनमें 19 रसल वाईपर के बच्चे व एक रसल वाईपर मादा को विभाग द्वारा सुरक्षित रेस्क्यू किया गया था धर्मशाला डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल ने पिछले कल फोन के माध्यम से वन विभाग (वाइल्डलाइफ) को इस बात की जानकारी दी थी कि उन के कॉलेज में कुछ सांपो को देखा गया है जिस पर तुरंत करवाई करते हुए धर्मशाला वन विभाग (वाइल्डलाइफ) की रैपिड रिस्पॉन्स टीम ने सभी सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।
वीओ:–इस बारे में जानकारी देते हुए संजीव सिंह डीएफओ (वाइल्डलाइफ) धर्मशाला ने बताया कि पिछले कल डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल का फोन आया कि कुछ साँपो को देखा गया है इस पर कार्रवाई करते हुए हमारे विभाग की रैपिड रिस्पॉन्स टीम को मोके पर भेजा गया और इन्होंने सभी सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू किया उन्होंने बताया कि विभाग ने कुल 20 सांपों को मोके से रेस्क्यू बकिया है जिसमे 1 मादा रसल वाईपर थी और 19 उसके बच्चे थे उन्होंने बताया कि अभी तक वन विभाग (वाइल्डलाइफ) रैपिड रिस्पॉन्स टीम ने पिछले 3 वर्षों में 250 सांपो को सुरक्षित रेस्क्यू किया है और अगर इस साल की बात करे तो अभी तक 68 सांपों को विभाग द्वारा सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में सांपों बाकी लगभग 20 से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती है जिसमें से 4 अत्यंत जहरीली होती हैं संजीव सिंह ने जिला कांगड़ा के लोगों से अपील करते हुए कहा कि सांप दिखने की स्थिति में उन्हें मारे नहीं और सांप से सुरक्षित दूरी बनाए रखे और इस बात की सूचना तुरंत अपने निजी वन विभाग कार्यालय को दे उन्होंने कहा कि लोगों भी अपने घरों में साफ सफाई बनाए रखे और ब्लीचिंग पाउडर का इस्तेमाल करे।
वीओ:—इस के साथ इन रसल वाईपर सांपों को रेस्क्यू करने वाले अजय भाटिया डिप्टी रेंजर वन विभाग (वाइल्डलाइफ) धर्मशाला ने बताया कि उन्हें डिग्री कॉलेज से यह जानकारी मिली कि कुछ सांपों को देखा गया है उन्होंने बताया कि उन्होंने तुरंत अपने साजो सामान के साथ मौके पर पहुंच गए और सभी रसल वाईपर सांपों को रेस्क्यू कर सुरक्षित जगह पर छोड़ दिया उन्होंने बताया कि उनके लिए यह काफी चुनोतीपूर्ण कार्य था क्योंकि इससे पहले कभी इतनी संख्या में रसल वाईपर सांपों को नही पकड़ा गया है उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को कोई भी वन्य जीव दिखता है तो 9817373148 पर संपर्क कर सकते है।





