मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारियां धरी रह गईं! घंटों इंतजार के बाद मायूस लौटे कार्यकर्ता, फूल-मालाएं फेंक जताई नाराजगी

1/8/2026
खबर अभी अभी
शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के क्यारीघाट दौरे के दौरान कार्यक्रम में हुए बदलाव से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली। मेघदूत होटल में सुबह करीब 9:30 बजे से सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में फूल-मालाएं लेकर मुख्यमंत्री के स्वागत का इंतजार करते रहे, लेकिन कार्यक्रम में बदलाव के चलते उन्हें स्वागत का अवसर नहीं मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब 1 बजे तक इंतजार करने के बाद नाराज कुछ कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पेड़ों और जमीन पर फेंक दीं और मायूस होकर लौट गए।

मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारियां धरी रह गईं!
घंटों इंतजार के बाद मायूस लौटे कार्यकर्ता, फूल-मालाएं फेंक जताई नाराजगी
शिमला/क्यारीघाट | खबर अभी अभी ब्यूरो | 1 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के क्यारीघाट दौरे के दौरान कार्यक्रम में हुए बदलाव से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली। मेघदूत होटल में सुबह करीब 9:30 बजे से सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में फूल-मालाएं लेकर मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए पहुंचे थे, लेकिन कार्यक्रम में अचानक बदलाव होने के कारण उन्हें स्वागत का अवसर नहीं मिल सका।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्यकर्ता करीब 1:00 बजे तक मुख्यमंत्री के इंतजार में डटे रहे। लंबे इंतजार और स्वागत न हो पाने से कई कार्यकर्ता मायूस हो गए। नाराजगी इस कदर बढ़ी कि कुछ कार्यकर्ताओं ने अपने साथ लाई गई फूल-मालाएं पेड़ों और जमीन पर फेंक दीं और बिना स्वागत किए ही वापस लौट गए।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बदलाव होने के कारण कार्यकर्ताओं की तैयारियां धरी की धरी रह गईं। इस घटनाक्रम के बाद स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं में निराशा और असंतोष की चर्चा बनी रही।

Share the news