
खबर अभी अभी
जोगिंदर नगर,
16 मई।
नगर परिषद जोगिंदर नगर के आगामी चुनाव-2026 के दृष्टिगत आज मतगणना प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से काउंटिंग रिहर्सल का आयोजन किया गया। इस रिहर्सल में कुल 29 कर्मचारियों ने भाग लिया।
रिहर्सल के दौरान 4 काउंटिंग सुपरवाइजर, 8 काउंटिंग असिस्टेंट सहित अन्य स्टाफ जिसमें कलेक्शन, सीलिंग एवं कम्पाइलेशन कार्यों के लिए तैनात कर्मचारी शामिल रहे ।
इस अवसर पर तहसीलदार लड़भड़ोल डॉ मुकुल शर्मा तथा मास्टर ट्रेनर खजान सिंह द्वारा उपस्थित कर्मचारियों को मतगणना प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश एवं तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने कर्मचारियों को मतगणना के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों, पारदर्शिता बनाए रखने तथा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुपालन पर विशेष बल दिया।
प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।






