
खबर अभी अभी
नेरचौक, 2 जुलाई। नगर परिषद नेरचौक के दोहंदी क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ओम प्रकाश का पूरा परिवार टमाटर के खेत में काम करने गया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात चोर घर में घुस गए और नगदी सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए।
जब परिवार के सदस्य वापस घर लौटे तो घर का सामान बिखरा हुआ मिला। अलमारियों और अन्य स्थानों की तलाशी ली गई थी, जिससे चोरी की वारदात का पता चला। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है





