नौणी विवि स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा करेगा आयोजित

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

24 मार्च 2023

डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए विश्वविद्यालय के स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा। विश्वविद्यालय की इस संदर्भ में अधिसूचना जारी कर दी है। ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने, प्रवेश परीक्षा और परिणाम घोषित करने की संभावित तिथियां इस प्रकार हैं:

  • स्नातक (सामान्य सीटों) के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि5 जून है जबकि स्व-वित्तपोषित सीटों के लिए यह 26 जून होगी। एमएससी के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 17 जून होगी।
  • यूजी कार्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा18 जून को आयोजित की जाएगी जबकि एमएससी कार्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा 25 जून को आयोजित होगी।
  • बीएससी का परिणाम24 जून जबकि एमएससी प्रवेश परीक्षा का परिणाम 30 जून को घोषित किया जाएगा। शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए प्रवेश सूचना और विवरणिका अप्रैल, 2023 के अंतिम सप्ताह में विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.yspuniversity.ac.in पर उपलब्ध होग
  • #खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news