
30/7/2026
कुल्लू
खबर अभी अभी
दिनांक 28.07.2026 को पुलिस थाना आनी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित एवं सुनियोजित कार्रवाई करते हुए दलाश मेला ग्राउंड के निचली ओर तथा आनी-दलाश रोड के ऊपर स्थित किराये के 8 कमरों एवं 2 शटरों में दबिश दी । तलाशी के दौरान उक्त परिसर, जिसे संजीत कुमार (49 वर्ष), पुत्र माया राम, निवासी गांव एवं डाकघर डहैर, तहसील आनी, जिला कुल्लू द्वारा किराये पर लिया गया था, के कब्जे से 88 ग्राम चरस तथा देशी शराब ऊना नं. 1 की 16 पेटियाँ (कुल 192 बोतलें) बरामद की गईं ।
इस संदर्भ में आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना आनी में मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) की धारा 20 तथा हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आगामी जांच जारी है ।
जिला पुलिस कुल्लू आमजन से अपील करती है कि नशे के विरुद्ध इस अभियान में सक्रिय सहयोग करें तथा मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब के कारोबार अथवा अन्य अवैध गतिविधियों से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस के साथ साझा करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।






