प्रदेश सरकार जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों का कर रही हनन : बलदेव ठाकुर उर्फ बंटी सिराजी

8/8/2026
कुल्लू
खबर अभी अभी

जनहित के विभिन्न मुद्दों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे बलदेव ठाकुर उर्फ बंटी सिराजी ने प्रदेश सरकार पर जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा के समर्थन से जनता का भला होता है तो राजनीति से ऊपर उठकर जनहित में निर्णय लेने चाहिए। उनका कहना था कि व्यवस्था में बदलाव की आवश्यकता है और सरकार को जनता की समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से काम करना चाहिए।
बंटी सिराजी ने आरोप लगाया कि वे पिछले पांच दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं, लेकिन अब तक सरकार का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी या प्रतिनिधि उनसे संवाद करने नहीं पहुंचा। उन्होंने इसे सरकार की संवेदनहीनता और लापरवाही करार देते हुए कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि सरकार जनहित के मुद्दों को लेकर गंभीर नहीं है।
उन्होंने कहा कि उनका आंदोलन किसी व्यक्तिगत हित के लिए नहीं, बल्कि आम लोगों की समस्याओं और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए है। यदि सरकार ने शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं की तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह प्रदेश सरकार की होगी।

Share the news