बजट पेश होने के बाद एक्शन मोड में आए कर्नल धनीराम शांडिल, पीजी कॉलेज के लिए की कई घोषनाएं

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

18 मार्च 2023

शनिवार को सोलन के पीजी कॉलेज में एनुअल फंक्शन का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री का धनी राम शांडिल मौजूद रहे। जिसमें छात्र एवं छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए इसमें छात्र छात्राओं ने कर्नल धनीराम शांडिल के समक्ष अपनी तीन मांगे रखी ज्यादा जानकारी देते हुए एनएसयूआई के वाइस प्रेसिडेंट रितिक चौहान ने कहा कि कॉलेज में कॉमर्स के ब्लॉक नहीं है और साइंस के ब्लॉक में ही कॉमर्स की क्लासेज लगाई जा रही हैं और दूसरी मांग है ऑडिटोरियम उन्होंने कहा कि फंक्शन ऑर्गेनाइज करने के लिए ऑडिटोरियम की आवश्यकता है और उन्होंने कहा कि उनके पास आज अगर हाल नहीं होता तो यह एनुअल फंक्शन खराब हो जाता इसके साथ ही तीसरी मांग रखते हुए उन्होंने कहा की पीजी कोर्सेज की क्लासेज भी नहीं लग रही है।

उन्होंने अपनी मांगे कर्नल धनीराम शांडिल के समक्ष रखी। उनका कहना है कि कर्नल धनीराम शांडिल ने पीजी कॉलेज के लिए बहुत कुछ किया है साथ ही हर्षश रैक ने कहा की कॉलेज में पॉलिटिकल साइंस की क्लासेस भी नहीं है और बारिश होने के कारण छात्र-छात्राएं हॉल में भी नही पूरे नही आ पा रहे है। जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्नल धनीराम शांडिल ने छात्र-छात्राओं की समस्याओं को सुनने के बाद कॉमर्स ब्लॉक और ओडीटोरियम को बनाने की बात कही।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news