रामदेव ठाकुर पर फिर जताया भरोसा, दूसरी बार बने पुलिस पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष

12 सितंबर 2026 | खबर अभी अभी | कुल्लू

कुल्लू। पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद भी अपने साथियों के हितों की आवाज उठाने वाले सेवानिवृत्त पुलिस उप अधीक्षक रामदेव ठाकुर पर पुलिस पेंशनर्स ने एक बार फिर भरोसा जताया है। पुलिस पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन जिला कुल्लू की नई कार्यकारिणी के चुनाव में रामदेव ठाकुर को दूसरी बार सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष चुना गया।

11 सितंबर 2026 को पुलिस लाइन कुल्लू के सभागार में आयोजित बैठक में करीब 65 से 70 सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान जिला अध्यक्ष रामदेव ठाकुर ने की। एसोसिएशन की तीन वर्ष की कार्यावधि पूरी होने के बाद नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर बैठक में विस्तार से चर्चा हुई।

रामदेव ठाकुर ने पिछले तीन वर्षों के दौरान एसोसिएशन और पुलिस पेंशनर्स के कल्याण के लिए किए गए कार्यों का ब्यौरा सदस्यों के समक्ष रखा। इसके बाद पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई।

सर्वसम्मति से हुआ नई कार्यकारिणी का चुनाव

चुनाव प्रक्रिया के लिए श्याम लाल शर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष, जबकि गोपू चौहान और घनश्याम नेगी को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया। जिला अध्यक्ष पद के लिए नाम पर सहमति मांगी गई तो सभागार में मौजूद सदस्यों ने एकमत होकर रामदेव ठाकुर के नाम पर मुहर लगा दी।

इसी तरह ताराचंद शर्मा को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष और भगत राम को जिला महासचिव सर्वसम्मति से चुना गया।

चुनाव की खास बात यह रही कि आनी और निरमंड ब्लॉक के सदस्यों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लिया। वहीं बंजार, बालीचौकी, भुंतर, कुल्लू और नगर ब्लॉक के सदस्य बैठक में मौजूद रहे।

रामदेव ठाकुर को नई जिला कार्यकारिणी गठित करने की जिम्मेदारी

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रामदेव ठाकुर को सर्वसम्मति से नई जिला कार्यकारिणी गठित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके बाद उन्होंने कार्यकारिणी का गठन किया।

उपाध्यक्ष: गुरदयाल नेगी, राजेंद्र कुमार और लाल सिंह महंत।

एडिशनल जनरल सेक्रेटरी: सोहन लाल।

चीफ एडवाइजर: गुरदयाल सिंह चौधरी, श्याम लाल शर्मा और मोरध्वज।

वरिष्ठ सलाहकार: सुंदर सिंह ठाकुर, रमेश पराशर और ऋषि राज भल्ला।

सलाहकार: घनश्याम नेगी, पुरुषोत्तम राम, टेकचंद और सुरेंद्र शर्मा।

कोषाध्यक्ष: तुलसी राम।

अतिरिक्त कोषाध्यक्ष: पुने राम।

प्रेस सचिव: ओम प्रकाश शर्मा।

अतिरिक्त प्रेस सचिव: कुलदीप शर्मा।

ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी: पवन कुमार।

अतिरिक्त ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी: हरनाम सिंह, सुंदर सिंह, भुंतर ब्लॉक तथा विमल कांत।

राज्य कार्यकारिणी के लिए भी सौंपी गई जिम्मेदारियां

राज्य कार्यकारिणी सदस्य/स्टेट डेलीगेट के तौर पर मोहन जोशी, चंद्रशेखर, अमर नैन, उगम राम, मोहर सिंह, पदम सिंह, दुर्गा दास, कमला घई, चंद्र प्रकाश और राम सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई।

पुलिस अधिकारियों ने दिया सहयोग का भरोसा

चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस अधीक्षक कुल्लू और उप पुलिस अधीक्षक कुल्लू भी बैठक में शामिल हुए। एसोसिएशन की ओर से दोनों अधिकारियों का स्वागत किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने सेवानिवृत्त पुलिस पेंशनर्स को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। वहीं एसोसिएशन की ओर से भी पुलिस विभाग को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया गया।

रामदेव ठाकुर को दूसरी बार सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष चुना जाना एसोसिएशन के सदस्यों के बीच उनके नेतृत्व और सक्रिय भूमिका में जताए गए भरोसे को दर्शाता है। अब नई कार्यकारिणी के सामने पुलिस पेंशनर्स से जुड़े मुद्दों और कल्याणकारी गतिविधियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी।

Share the news