
17 सितंबर 2026 | खबर अभी अभी | सोलन

सोलन। इस बार लहसुन की खेती करने वाले किसानों को फसल के बेहतर दाम मिलने से राहत मिली है। मंडियों में लहसुन के भाव करीब 100 से 200 रुपये प्रति किलो तक मिल रहे हैं। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कीमतों में उछाल देखने को मिला है। पिछले साल लहसुन के भाव करीब 100 रुपये प्रति किलो तक रहे थे।
बेहतर दाम मिलने से लहसुन उत्पादकों में खुशी का माहौल है। किसानों का कहना है कि अच्छे भाव मिलने से उन्हें फसल की लागत निकालने के साथ बेहतर आमदनी की उम्मीद है। इससे लहसुन की खेती करने वाले किसानों को आर्थिक राहत मिल रही है।
हिमाचल प्रदेश में उत्पादित लहसुन की मांग प्रदेश के बाहर भी बनी हुई है। हिमाचली लहसुन का स्वाद और गुणवत्ता इसे दूसरे राज्यों के बाजारों में पहचान दिला रही है।
हिमाचल के लहसुन का तड़का अब तमिलनाडु तक पहुंच रहा है, जहां इसकी मांग बनी हुई है। बाहरी राज्यों में मांग बढ़ने से प्रदेश के लहसुन उत्पादकों को बड़े बाजार का लाभ मिलने की उम्मीद है।
सोलन से खबर अभी अभी के लिए सतवीर सिंह।





