
खबर अभी अभी
#शिमला
पुलिस ने महज 3 दिनों में 45–50 लाख रुपये की सोने-चांदी की चोरी का मामला सुलझाते हुए पंजाब से दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 40 तोला सोना और 250 ग्राम चांदी के सभी चोरी हुए आभूषण शत-प्रतिशत बरामद कर लिए हैं।
पुलिस जांच में सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और साइबर सेल की मदद से आरोपियों का पता लगाया गया। आरोपी पुलिस से बचने के लिए कई जिलों से होते हुए पंजाब पहुंचे, लेकिन पुलिस ने 28 जून को दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार महिलाओं की पहचान पटियाला निवासी चन्द्रवती (39) और रेखा (40) के रूप में हुई है। दोनों को अदालत में पेश कर 2 जुलाई 2026 तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
त्वरित कार्रवाई और बेहतरीन टीमवर्क के लिए शिमला पुलिस की सराहना।
#ShimlaPolice #HimachalPradesh #CrimeNews #JewelleryTheft #PoliceSuccess #Shimla #HimachalNews #BreakingNews





