

शिमला ! हिमाचल प्रदेश में बीती रात से हो रही बारिश से जगह जगह भूस्खलन और बाढ़ आने की सूचना लगातार सामने आ रही हैं। देर रात हुई बारिश से राजधानी शिमला के ढली टनल के पास भी भूस्खलन की घटना सामने आई है। जहां एक महिला की मौत हो गई है जबकि दो अन्य घायल हैं। जिन्हें उपचार के लिए IGMC अस्पताल भेजा गया है। घटना बुधवार सुबह करीब 6.30 बजे हुई है जहां भूस्खलन की चपेट में दो वाहन आए हैं जिसमें एक वैन पर चट्टान गिरने से यह हादसा हुआ है।राज्य आपदा प्रबंधन के मुताबिक वैन पर चट्टान गिरने से एक महिला की मौत हुई है जबकि दो अन्य जिसमें एक पुरुष और एक महिला घायल हुई है जिनका उपचार आईजीएमसी में चल रहा है। फिलहाल यह सूचना नहीं मिल पाई है कि यह लोग कहां के हैं और कहां जा रहे थे।
पुलिस सूचना के मुताबिक बताया जा रहा है कि
ढल्ली टनल के करीब पेट्रोल पंप के समीप ये भूस्खलन हुआ है। मृतक की पहचान सड़क किनारे हकीम बनकर दवाइयां बेचने वाले हरियाणा निवासी सतपाल गांव बटर नाल तहसील जीरकपुर पंजाब की पुत्री 14 वर्षीय वर्ष करीना के रूप में हुई है। जबकि आशा 16 वर्ष व कुलविंदर 24 वर्ष घायल है। सभी एक ही परिवार से संबंधित है। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँच चुकी है। ASP कमल ठाकुर ने भूस्खलन से पेश आए इस हादसे की पुष्टि की है।


