
3/8/2026
बिलासपुर
खबर अभी अभी
नगर के डियारा सेक्टर में डियारा संगम साहित्यिक मंच का गठन सर्वसम्मति
से किया गया। जिसमें शिव नाथ सहगल को मंच का अध्यक्ष चुना गया। जबकि
हुसैन अली को वरिष्ठ उपप्रधान, प्रदीप गुप्ता और मदन लाल को उपप्रधान,
राकेश मिन्हास को महासचिव, सह सचिव राजेश पुंडीर, कोषाध्यक्ष श्या सुंदर
सहगल, संगठन सचिव कृष्ण कुमार चैहान, संगठन प्रबंधन नरेंद्र कुमार, मुख्य
सलाहकार हमीद खान व जीत राम सुमन, सलाहकार अश्वनी सुहील, सलाहकार मदन लाल
गुप्ता को चुना गया। इसके अलावा मधुरिमा, कश्यप, सुमन लता चड्डा, गायत्री
शर्मा, नरेंद्र दत्त शर्मा, अमित सूरी को कार्यकारिणी सदस्यों में शामिल
किया गया। महासचिव राकेश मिन्हास ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मंच को
बनाने का उद्देश्य बिलासपुर की प्राचीन एवं गौरवमयी संस्कृति व
सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन के बारे में प्रयत्नशील रहना
है। इसके साथ ही सामाजिक सौहार्द एवं ऐतिहासिक प्राचीन परंपराओं को
गायकी, रचना, लेखन, काव्य संग्रहण तथा समाज में नशाखोरी को दूर करने के
लिए कार्य करना है। राकेश मिन्हास ने बताया कि उभरते कलाकारों को मंच
प्रदान करने के लिए डियारा संगम साहित्यिक मंच का विधिवत रूप से गठन किया
गया है






