सिरमौर के भाजपा समर्थित जिला परिषद से सदस्यों के प्रतिनिधि मंडल से मिलते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर।

खबर अभी अभी ,
सिरमौर
आज जिला सिरमौर के भाजपा समर्थित जिला परिषद के विजेता जनप्रतिनिधियों ने राजगढ़ की माननीय विधायक श्रीमती रीना कश्यप जी, शिलाई के पूर्व विधायक श्री बलदेव तोमर जी तथा सिरमौर जिला के भाजपा पदाधिकारियों के साथ मेरे आधिकारिक आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

प्रदेश की जनता ने भाजपा को अपना भरपूर आशीर्वाद और समर्थन प्रदान किया है। सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। विश्वास है कि वे पूरी निष्ठा, समर्पण और जनसेवा की भावना के साथ क्षेत्र के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Share the news