सुंदरनगर में नाकाबंदी के दौरान 350 ग्राम चरस बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सुंदरनगर,
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक अहम सफलता हाथ लगी है। आज दिनांक 16 अप्रैल 2026 को पुँघ क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक बाइक से चरस बरामद की गई।
पुलिस जानकारी के अनुसार, नाकाबंदी के दौरान बाइक नंबर HP17H1722 को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर बाइक सवार दो युवकों के कब्जे से 350 ग्राम चरस बरामद हुई।
बाइक पर सवार दोनों युवकों की पहचान इस प्रकार हुई है:
प्रिंस (23 वर्ष), सुपुत्र सुभाष चंद, निवासी गांव सलोनी, डाकघर कठयाना, तहसील बड़सर, जिला हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश।
साहिल चौधरी (22 वर्ष), सुपुत्र रघुवीर सिंह, निवासी गांव व डाकघर शौर, तहसील बड़सर, जिला हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बरामद चरस को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह चरस कहां से लेकर आए थे और इसे कहां सप्लाई करने की योजना थी।

Share the news