
खबर अभी अभी ,
सुंदरनगर
मंडी के सुंदरनगर में दिल दहला देने वाली वारदात 🚨
मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के जयदेवी क्षेत्र स्थित गहरी गांव में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि शराब के नशे में 40 वर्षीय बेटे ने डंडे से हमला कर अपनी 55 वर्षीय मां पार्वती देवी की हत्या कर दी, जबकि बीच-बचाव करने आए पिता फागनु राम गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि रविवार रात करीब 10 बजे पिता-पुत्र के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। इसी दौरान आरोपी ने डंडे से हमला कर दिया। मां पार्वती देवी ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन उन्हें सिर पर गंभीर चोट लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
👮 सूचना मिलते ही बीएसएल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी खेमा राम को गिरफ्तार कर लिया। घायल पिता का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है।
#Mandi #Sundernagar #HimachalPradesh #CrimeNews #BreakingNews #KhabarAbhiAbhi #HimachalNews #MurderCase #Jaydevi #PoliceInvestigation





